• हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • गूगल न्यूज़
  • English News
Friday, October 16, 2026
  • Login
Abhyuday Times Hindi
  • Home
  • भारत
    • राष्ट्रिय
    • क्षेत्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाइल्स
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल
    • फैशन
    • फ़ूड
    • हेल्थ & ब्यूटी
  • अन्य
    • कृषि
    • दुनिया
No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
    • राष्ट्रिय
    • क्षेत्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाइल्स
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल
    • फैशन
    • फ़ूड
    • हेल्थ & ब्यूटी
  • अन्य
    • कृषि
    • दुनिया
No Result
View All Result
Abhyuday Times Hindi
No Result
View All Result
Home क्षेत्रीय

धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर

AT हिंदी डेस्क by AT हिंदी डेस्क
March 23, 2026
in क्षेत्रीय
0
धानुका एग्रीटेक ने मनाया विश्व जल दिवस, जल सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण पर दिया ज़ोर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 23 मार्च 2026: विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने नई दिल्ली के लोधी एस्टेट में विशेष प्रोग्राम का आयोजन किया, जो इस साल की ग्लोबल थीम ‘वॉटर एंड जेंडर’ पर आधारित था। चर्चा के दौरान पानी की पहुंच के मामले में लिंग आधारित असमान बोझ पर रोशनी डाली गई, एक अनुमान के मुताबिक भारत की महिलाएं रोज़ाना 5.5 करोड़ घण्टे पानी लाने में खर्च करती हैं। यह थीम लिंग-अनुकूल जल प्रशासन, बेहतर लास्ट माईल डिलीवरी और समावेशी बुनियादी ढांचे का आह्वान करती है ताकि ग्रामीण एवं कृषि समुदायों में समय की कमी को दूर किया जा सके और सामाजिक-आर्थिक भागीदारी को मजबूत बनाया जा सके।

प्रोग्राम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुइ। अग्रणी नीतिनिर्माताओं और वैज्ञानिकों ने प्रोग्राम में हिस्सा लिया। इनमें डॉ. देबाशीष चक्रवर्ती (आईएआरआई), डॉ. मान सिंह (पूर्व परियोजना निदेशक, डब्ल्यूटीसी, आईएआरआई), डॉ. पी.एस. ब्रह्मानंद (परियोजना निदेशक, डब्ल्यूटीसी, आईएआरआई), डॉ. पी. के. सिंह, कृषि आयुक्त, कृषि मंत्रालय, भारत सरकार, और डॉ. एम. मधु, निदेशक, भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान, देहरादून शामिल थे।

संबंधितपोस्ट

आदि बोध फाउंडेशन ने केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से देशभर के रेस्तरां में एक समान खाद्य परोसने की मात्रा के मानक तय करने पर विचार करने का किया अनुरोध

आदि बोध फाउंडेशन ने केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से देशभर के रेस्तरां में एक समान खाद्य परोसने की मात्रा के मानक तय करने पर विचार करने का किया अनुरोध

October 1, 2026
माधुरी हाथिनी ने वंतारा में उपचार पूरा किया, एक वर्ष से अधिक समय तक चले विशेष उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद महाराष्ट्र लौटी

माधुरी हाथिनी ने वंतारा में उपचार पूरा किया, एक वर्ष से अधिक समय तक चले विशेष उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद महाराष्ट्र लौटी

September 12, 2026

सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ राज भूषण चौधरी, राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय ने इस प्रोग्राम के आयोजन के लिए धानुका एग्रीटेक को धन्यवाद दिया और जलवायु-अनुकूल कृषि में योगदान के लिए श्री आर.जी. अग्रवाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन जैसी बदलावकारी पहलों ने 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल का पानी पहुंचाया है। जिससे महिलाओं पर बोझ कम हुआ है और भारत का जल सुरक्षा ढांचा मजबूत हुआ है। 

इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए श्री आर.जी. अग्रवाल चेयरमैन एमेरिटस, धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने कहा कि भारत के पास दुनिया के केवल 4 फीसदी जल संसाधन हैं, जो 18 फीसदी आबादी को सपोर्ट करते हैं, ऐसे में देश के लिए जल संरक्षण बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि धानुका राजस्थान में चैक डेम के निर्माण, वर्षा जल संचय, भूमिगत जल स्तर में सुधार और जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। 2005 में दिए गए नारे ‘खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में’ को याद करते हुए उन्होंने दोहराया कि ‘पानी को बनाया नहीं जा सकता, इसे सिर्फ संरक्षित किया जा सकता है।‘ एक संदेश जिसे ब्रांड अम्बेसडर श्री अमिताभ बच्चन ने कंपनी के कैंपेन के दौरान दिया है।

वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य पर बात करते हुए डॉ एम मधु ने व्यवस्थित मृदा एवं जल प्रबन्धन के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि मिट्टी के स्वास्थ्य को सशक्त बनाना, इनफिल्टरेशन को बढ़ाना, फील्ड बंडिंग के ज़रिए रनऑफ को रोकना तथा खेत में जल संचय संरचनाएं बनाना दीर्घकालिक स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए ज़रूरी है।

प्रोग्राम का समापन पानी के ज़िम्मेदाराना इस्तेमाल को बढ़ावा देने की सामुहिक शपथ के साथ हुआ, साथ ही जल-सुरक्षित एवं एक समान भारत के निर्माण के लिए सरकार, अनुसंधान संस्थानों, उद्योग जगत एवं किसानों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया गया।

धानुका एग्रीटेक ने दोहराया कि स्थायी कृषि और ज़िम्मेदाराना जल प्रबन्धन इसके दीर्घकालिक दृष्टिकोण का केन्द्र हैं। जल संरक्षण गतिविधियों एवं किसान उन्मुख समाधानों में सतत निवेश के द्वारा धानुका भावी पीढ़ियों के लिए इस कीमती संसाधन को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags: Dhanuka AgritechWater SecurityWomen's EmpowermentWorld Water Day
Previous Post

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

Next Post

सूरत में हाई लाइफ एग्जिबिशन २६ और २७ मार्च को होटल सूरत मैरियट में आयोजित होगा

AT हिंदी डेस्क

AT हिंदी डेस्क

Related Posts

आदि बोध फाउंडेशन ने केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से देशभर के रेस्तरां में एक समान खाद्य परोसने की मात्रा के मानक तय करने पर विचार करने का किया अनुरोध
क्षेत्रीय

आदि बोध फाउंडेशन ने केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से देशभर के रेस्तरां में एक समान खाद्य परोसने की मात्रा के मानक तय करने पर विचार करने का किया अनुरोध

by AT हिंदी डेस्क
October 1, 2026
माधुरी हाथिनी ने वंतारा में उपचार पूरा किया, एक वर्ष से अधिक समय तक चले विशेष उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद महाराष्ट्र लौटी
क्षेत्रीय

माधुरी हाथिनी ने वंतारा में उपचार पूरा किया, एक वर्ष से अधिक समय तक चले विशेष उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद महाराष्ट्र लौटी

by AT हिंदी डेस्क
September 12, 2026
MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ
क्षेत्रीय

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

by AT हिंदी डेस्क
September 3, 2026
अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप 
क्षेत्रीय

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप 

by AT हिंदी डेस्क
July 24, 2026
माननीय श्री चंद्रकांत पाटिल ने अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से आयोजित अल्टीमेट पिकलबॉल लीग का उद्घाटन किया
क्षेत्रीय

माननीय श्री चंद्रकांत पाटिल ने अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से आयोजित अल्टीमेट पिकलबॉल लीग का उद्घाटन किया

by AT हिंदी डेस्क
May 9, 2026
अभय भुतडा फाउंडेशन ने शिवसृष्टि को दिया अपना समर्थन; अब महिलाओं और छात्रों को मिलेगी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा
क्षेत्रीय

अभय भुतडा फाउंडेशन ने शिवसृष्टि को दिया अपना समर्थन; अब महिलाओं और छात्रों को मिलेगी निःशुल्क प्रवेश की सुविधा

by AT हिंदी डेस्क
May 6, 2026
Next Post
सूरत में हाई लाइफ एग्जिबिशन २६ और २७ मार्च को होटल सूरत मैरियट में आयोजित होगा

सूरत में हाई लाइफ एग्जिबिशन २६ और २७ मार्च को होटल सूरत मैरियट में आयोजित होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम समाचार एवं लेख

नौ रातें, जो सिर्फ पूजा नहीं, माँ की गोद का अहसास हैं – करिश्मा

नौ रातें, जो सिर्फ पूजा नहीं, माँ की गोद का अहसास हैं – करिश्मा

1 hour ago
साठ के बाद एक नई दुकान, और फिर से विद्यार्थी बनने की जिद

साठ के बाद एक नई दुकान, और फिर से विद्यार्थी बनने की जिद

6 days ago
यामाहा टीन्स रॉक 2026 का खिताब मिजोरम के न्यूहोफ स्कूल बैंड ने जीता, बेंगलुरु में सजा युवा संगीत प्रतिभाओं का मंच

यामाहा टीन्स रॉक 2026 का खिताब मिजोरम के न्यूहोफ स्कूल बैंड ने जीता, बेंगलुरु में सजा युवा संगीत प्रतिभाओं का मंच

1 week ago
आदि बोध फाउंडेशन ने केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से देशभर के रेस्तरां में एक समान खाद्य परोसने की मात्रा के मानक तय करने पर विचार करने का किया अनुरोध

आदि बोध फाउंडेशन ने केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान से देशभर के रेस्तरां में एक समान खाद्य परोसने की मात्रा के मानक तय करने पर विचार करने का किया अनुरोध

2 weeks ago
त्योहारी खरीदारी में क्रेडिट से जुड़ी इन 5 गलतियों से बचें

त्योहारी खरीदारी में क्रेडिट से जुड़ी इन 5 गलतियों से बचें

2 weeks ago
Bag2Bag ने जयपुर और उदयपुर में यात्रियों के लिए होटल बुकिंग को बनाया आसान

Bag2Bag ने जयपुर और उदयपुर में यात्रियों के लिए होटल बुकिंग को बनाया आसान

3 weeks ago

आपका स्वागत है “अभ्युदय टाइम्स हिंदी” पर! हम यहाँ आपको ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार, विशेष रुचिकर्म लेख, साक्षात्कार, और रोचक जानकारियाँ प्रस्तुत करते हैं।

हमारा लक्ष्य है पाठकों को सबसे अच्छी और सटीक जानकारी प्रदान करना ताकि वे समाज, राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों में अपडेट रह सकें।

हम गर्व से कहते हैं कि हमारी टीम में उच्च-क्षमता और अनुभवी पत्रकार हैं, जो नैतिकता, सत्यनिष्ठा और पेशेवरिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हम सभी परिवर्तनों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने पाठकों को एक सुरक्षित, जानकारीपूर्ण और उत्तरदायी माध्यम के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करते हैं।

Category

  • ऑटोमोबाइल्स
  • कृषि
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रैवल
  • दुनिया
  • धर्म
  • फ़ूड
  • फैशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रिय
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • हेल्थ & ब्यूटी

Follow Us

Recent Posts

  • नौ रातें, जो सिर्फ पूजा नहीं, माँ की गोद का अहसास हैं – करिश्मा October 16, 2026
  • साठ के बाद एक नई दुकान, और फिर से विद्यार्थी बनने की जिद October 10, 2026
  • यामाहा टीन्स रॉक 2026 का खिताब मिजोरम के न्यूहोफ स्कूल बैंड ने जीता, बेंगलुरु में सजा युवा संगीत प्रतिभाओं का मंच October 9, 2026
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • गूगल न्यूज़
  • English News

Copyright © 2023, Abhyuday Times Hindi - Designed & Developed by Brand Maker RD.

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
    • राष्ट्रिय
    • क्षेत्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाइल्स
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल
    • फैशन
    • फ़ूड
    • हेल्थ & ब्यूटी
  • अन्य
    • कृषि
    • दुनिया

Copyright © 2023, Abhyuday Times Hindi - Designed & Developed by Brand Maker RD.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In