• हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • गूगल न्यूज़
  • English News
Monday, June 29, 2026
  • Login
Abhyuday Times Hindi
  • Home
  • भारत
    • राष्ट्रिय
    • क्षेत्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाइल्स
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल
    • फैशन
    • फ़ूड
    • हेल्थ & ब्यूटी
  • अन्य
    • कृषि
    • दुनिया
No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
    • राष्ट्रिय
    • क्षेत्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाइल्स
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल
    • फैशन
    • फ़ूड
    • हेल्थ & ब्यूटी
  • अन्य
    • कृषि
    • दुनिया
No Result
View All Result
Abhyuday Times Hindi
No Result
View All Result
Home बिज़नेस

ताइवान एक्सपो 2024 ताइवान-भारत सहयोग में नई गति लायेगा

AT हिंदी डेस्क by AT हिंदी डेस्क
July 9, 2024
in बिज़नेस
0
Taiwan Expo 2024, will inject new momentum into Taiwan-India cooperation
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली, 9 जुलाई, 2024: ताइवान और भारत के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रमुख मंच, “ताइवान एक्सपो इन इंडिया 2024”, पांच साल के अंतराल के बाद, भारत की राजधानी नई दिल्ली में फिर से हो रहा है। प्रदर्शनियों और नेटवर्किंग कार्यक्रमों के इस अग्रणी मंच (ताइवान एक्सपो इंडिया 2024) के 7वें संस्करण का उद्घाटन सोमवार, 8 जुलाई, 2024 को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रशासन (टी.आई.टी.ए.) के महानिदेशक सिंथिया किआंग (Cynthia Kiang) और ताइवान बाह्य व्यापार विकास परिषद (टैट्रा) के अध्यक्ष जेम्स हुआंग (James Huang) के नेतृत्व में हुआ।

भारत मंडपम (प्रगति मैदान), हॉल नंबर 2 में हो रहे इस एक्सपो में  120 ताइवानी कंपनियां प्रदर्शक के रुप में हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में भारत के पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहावमा (Lalduhawma); माननीय श्री सुजीत कुमार, संसद सदस्य, ओडिशा राज्य का प्रतिनिधित्व (Sujeet Kumar); फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और ऊर्जा भंडारण समिति के अध्यक्ष श्री मनीष शर्मा; श्री राजू गोयल, महासचिव, इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ELCINA); बाउ शॉन गेर, प्रतिनिधि, भारत में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (टी.ई.सी.सी.); और प्रमुख ताइवानी व्यापारिक नेताओं ने  प्रतिष्ठित अतिथियों के रुप में भाग लिया। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक अतिथि और मीडिया कर्मी शामिल हुए।

संबंधितपोस्ट

Denver ने किया बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ “Denver Intense EDP” लॉन्च

Denver ने किया बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ “Denver Intense EDP” लॉन्च

June 3, 2026
मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

May 27, 2026

इस अवसर पर बोलते हुए टीआईटीए के महानिदेशक सिंथिया कियांग ने बताया कि भारत वर्तमान में जूते और वस्त्रों का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। वैश्विक ब्रांडों की “चीन+1” रणनीति के प्रभावी होने के बाद, भारत आपूर्ति श्रृंखला स्थानांतरण के लिए उत्पादन आधार बनकर उभरा है। इस साल TITA ने संयुक्त विपणन प्रोत्साहन के लिए पेट्रोकेमिकल, मशीनरी और कपड़ा उद्योगों को एकीकृत करते हुए “क्रॉस-इंडस्ट्री एलायंस” का एक अभिनव दृष्टिकोण पेश किया है। इस एक्सपो में TAITRA और ताइवान टेक्सटाइल फेडरेशन ने “स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग पवेलियन” और “सस्टेनेबल एंड इनोवेशन टेक्सटाइल पवेलियन” की स्थापना की है, और ताइवान की औद्योगिक ऊर्जा को प्रदर्शित करने और भारत में मौजूद विशाल व्यवसाय अवसरों पर कब्जा करने के लिए पेट्रोकेमिकल, जूता विनिर्माण और कपड़ा प्रसंस्करण में ताइवान के बुद्धिमत्तापूर्ण और कुशल समाधानों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में बोलते हूए भारत में ताइपे आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र (टी.ई.सी.सी.) के प्रतिनिधि बाउ शुआन गेर (Bau Shuan Ger) ने विश्वास व्यक्त किया कि ताइवान और भारत के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी लगातार जारी रहेगी और यह गतिशील वैश्विक बाजार को और प्रभावित करेगी। उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मिजोरम के मुख्यमंत्री श्री लालदुहावमा ने एक महत्वपूर्ण वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में ताइवान की भूमिका पर प्रकाश डाला और दोनों देशों के बीच भविष्य के द्विपक्षीय सहयोग की असीमित क्षमता को रेखांकित किया।

न्यू ताइपे सिटी के कम्पनियों को भारतीय बाजार में विस्तार करने में मदद करने के लिए न्यू ताइपे सिटी सरकार के उप महापौर चू, तिह-जू (Chu, Tih-Ju) और न्यू ताइपे सिटी सरकार के आर्थिक विकास विभाग के आयुक्त एमी हो (Amy Ho) ने भारत में हो रहे ताइवान एक्सपो 2024 में “न्यू ताइपे सिटी पवेलियन” की स्थापना करने में 20 प्रसिद्ध कम्पनियों का नेतृत्व किया। स्मार्ट शहरों, इलेक्ट्रॉनिक्स और मशीनरी विनिर्माण, स्मार्ट हेल्थकेयर और ई-स्पोर्ट्स पर केंद्रित, यह न्यू ताइपे सिटी पवेलियन भारत की औद्योगिक जरूरतों और हरित रुपांतरण के अवसरों पर लक्षित है।

एक्सपो के पहले दिन दोपहर में TAITRA ने “ताइवान-जापान बिजनेस कोऑपरेशन सेमिनार और भारत में मैचमेकिंग” आयोजित किया। इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JETRO) के नई दिल्ली कार्यालय, प्रमुख जापानी व्यापारिक कंपनियों सुमितोमो और मारुबेनी, जापानी कंपनियों पैनासोनिक, डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स और अहमानी के प्रतिनिधियों ने भारतीय बाजार के अपने अपने अनुभव को साझा किया। इसके बाद हुई व्यावसायिक बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट मोबिलिटी और स्मार्ट विनिर्माण उद्योगों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें ताइवान, जापान और भारत के बीच त्रिपक्षीय सहयोग के अवसरों की तलाश की गई। इस कार्यक्रम को भारत में टी.ई.सी.सी. (TECC) के उप प्रतिनिधि रॉबर्ट हसिह और जापान के दूतावास के मंत्री (आर्थिक और विकास) क्योको होकुगो ने सम्बोधित किया।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 8 से 10 जुलाई तक हो रही भारत केंद्रित ताइवान एक्सपो 2024, ताइवान की कंपनियों को नई दिल्ली में अपने अग्रणी उत्पादों को प्रदर्शित करने का एक प्रमुख अवसर प्रदान करती है। इस वर्ष के एक्सपो में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, चिकित्सा और जैव प्रौद्योगिकी, स्मार्ट जीवन शैली और स्मार्ट विनिर्माण जैसे प्रमुख आर्थिक क्षेत्रों से 12 मंडप शामिल हैं, जो अपने विविध उत्पादों के साथ विजिटर्स को इंटरैक्टिव अनुभव प्रदान करते हैं। इस आयोजन का आकार पिछले साल मुंबई में हुए आयोजन की तुलना में 1.6 गुना बड़ा है, और इसमें उद्यमों और व्यवसायों की भागीदारी लगभग कोरोना महामारी के पूर्व के स्तर पर पहुंच गई है। एक्सपो में ताइवान के केंद्रीय मंत्रालयों, स्थानीय सरकारों और उद्योग संघों द्वारा आयोजित हाइलाइट मंडप, भारतीय बाजार के महत्व को रेखांकित करते हैं। एक्सपो के पवेलियनों में पर्यटन को बढ़ावा देने वाले ताइवान विजिटर्स एसोसिएशन और हाई-टेक स्मार्ट समाधान और अलोट (AloT) उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले ताइपे कंप्यूटर एसोसिएशन का इनोवेशन पवेलियन उल्लेखनीय उदाहरण हैं।

Tags: Taiwan Expo 2024Taiwan-India cooperation
Previous Post

जमशेदपुर में LG ELECTRONICS ने OLEDC4  की RELIANCE DIGITAL बिस्टुपुर में लांच किया

Next Post

निर्माण में दरारों से छुटकारा पाने के लिए जोगानी रीइन्फोर्समेंट कंपनी ने भारत में बेसाल्ट फाइबर लॉन्च किया

AT हिंदी डेस्क

AT हिंदी डेस्क

Related Posts

Denver ने किया बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ “Denver Intense EDP” लॉन्च
बिज़नेस

Denver ने किया बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ “Denver Intense EDP” लॉन्च

by AT हिंदी डेस्क
June 3, 2026
मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा
बिज़नेस

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

by AT हिंदी डेस्क
May 27, 2026
जनवरी-मार्च तिमाही में मज़बूत डिमांड की वजह से ABB इंडिया ने CY2026 की शानदार शुरुआत की
बिज़नेस

जनवरी-मार्च तिमाही में मज़बूत डिमांड की वजह से ABB इंडिया ने CY2026 की शानदार शुरुआत की

by AT हिंदी डेस्क
May 9, 2026
फेविकोल ने ‘कुर्सी पे नजर’ पेश किया, जो अपनी खास हाजिरजवाबी के साथ एक सदाबहार भारतीय सोच को दिखा रहा
बिज़नेस

फेविकोल ने ‘कुर्सी पे नजर’ पेश किया, जो अपनी खास हाजिरजवाबी के साथ एक सदाबहार भारतीय सोच को दिखा रहा

by AT हिंदी डेस्क
May 7, 2026
VELVEX ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ साझेदारी कर बाज़ार में अपनी उपस्थिति को तेज़ किया
खेल

VELVEX ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ साझेदारी कर बाज़ार में अपनी उपस्थिति को तेज़ किया

by AT हिंदी डेस्क
April 23, 2026
मोरेपेन लैब्स की मैन्युफैक्चरिंग इकाई ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार चौथी बार यूएसएफडीए निरीक्षण बिना किसी प्रतिकूल टिप्पणी के सफलतापूर्वक पास किया
बिज़नेस

मोरेपेन लैब्स की मैन्युफैक्चरिंग इकाई ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए लगातार चौथी बार यूएसएफडीए निरीक्षण बिना किसी प्रतिकूल टिप्पणी के सफलतापूर्वक पास किया

by AT हिंदी डेस्क
April 20, 2026
Next Post
निर्माण में दरारों से छुटकारा पाने के लिए जोगानी रीइन्फोर्समेंट कंपनी ने भारत में बेसाल्ट फाइबर लॉन्च किया

निर्माण में दरारों से छुटकारा पाने के लिए जोगानी रीइन्फोर्समेंट कंपनी ने भारत में बेसाल्ट फाइबर लॉन्च किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम समाचार एवं लेख

करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए

करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए

2 days ago
प्रयाग हॉस्पिटल ने एक हाई-रिस्क ट्रॉमा सर्जरी कर बुरी तरह सड़क दुर्घटना में जख्मी 74 वर्षीय मरीज की जान बचाई

प्रयाग हॉस्पिटल ने एक हाई-रिस्क ट्रॉमा सर्जरी कर बुरी तरह सड़क दुर्घटना में जख्मी 74 वर्षीय मरीज की जान बचाई

6 days ago
सूरत में हाईलाइफ प्रदर्शनी २४ और २५ जून को होटल सूरत मैरियट, अठवालाइन्स में आयोजित होगा

सूरत में हाईलाइफ प्रदर्शनी २४ और २५ जून को होटल सूरत मैरियट, अठवालाइन्स में आयोजित होगा

1 week ago
आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

3 weeks ago
Denver ने किया बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ “Denver Intense EDP” लॉन्च

Denver ने किया बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ “Denver Intense EDP” लॉन्च

4 weeks ago
मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

1 month ago

आपका स्वागत है “अभ्युदय टाइम्स हिंदी” पर! हम यहाँ आपको ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार, विशेष रुचिकर्म लेख, साक्षात्कार, और रोचक जानकारियाँ प्रस्तुत करते हैं।

हमारा लक्ष्य है पाठकों को सबसे अच्छी और सटीक जानकारी प्रदान करना ताकि वे समाज, राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों में अपडेट रह सकें।

हम गर्व से कहते हैं कि हमारी टीम में उच्च-क्षमता और अनुभवी पत्रकार हैं, जो नैतिकता, सत्यनिष्ठा और पेशेवरिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हम सभी परिवर्तनों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने पाठकों को एक सुरक्षित, जानकारीपूर्ण और उत्तरदायी माध्यम के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करते हैं।

Category

  • ऑटोमोबाइल्स
  • कृषि
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रैवल
  • दुनिया
  • धर्म
  • फ़ूड
  • फैशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रिय
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • हेल्थ & ब्यूटी

Follow Us

Recent Posts

  • करियर में सफलता के लिए इंटर्नशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर क्यों हैं आवश्यक: हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून से जानिए June 27, 2026
  • प्रयाग हॉस्पिटल ने एक हाई-रिस्क ट्रॉमा सर्जरी कर बुरी तरह सड़क दुर्घटना में जख्मी 74 वर्षीय मरीज की जान बचाई June 23, 2026
  • सूरत में हाईलाइफ प्रदर्शनी २४ और २५ जून को होटल सूरत मैरियट, अठवालाइन्स में आयोजित होगा June 22, 2026
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • गूगल न्यूज़
  • English News

Copyright © 2023, Abhyuday Times Hindi - Designed & Developed by Brand Maker RD.

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
    • राष्ट्रिय
    • क्षेत्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाइल्स
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल
    • फैशन
    • फ़ूड
    • हेल्थ & ब्यूटी
  • अन्य
    • कृषि
    • दुनिया

Copyright © 2023, Abhyuday Times Hindi - Designed & Developed by Brand Maker RD.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In