• हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • गूगल न्यूज़
  • English News
Monday, March 9, 2026
  • Login
Abhyuday Times Hindi
  • Home
  • भारत
    • राष्ट्रिय
    • क्षेत्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाइल्स
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल
    • फैशन
    • फ़ूड
    • हेल्थ & ब्यूटी
  • अन्य
    • कृषि
    • दुनिया
No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
    • राष्ट्रिय
    • क्षेत्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाइल्स
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल
    • फैशन
    • फ़ूड
    • हेल्थ & ब्यूटी
  • अन्य
    • कृषि
    • दुनिया
No Result
View All Result
Abhyuday Times Hindi
No Result
View All Result
Home बिज़नेस

महिलाओं में बचत की परिभाषा बदल रही हैं

AT हिंदी डेस्क by AT हिंदी डेस्क
July 8, 2025
in बिज़नेस
0
महिलाओं में बचत की परिभाषा बदल रही हैं
Share on FacebookShare on Twitter

महिलाएं म्यूचुअल फंड, स्टॉक्स और SIPs मे कर रही हैं स्मार्ट निवेश।

– लेख द्वारा मिस्बाह बक्सामुसा, सीईओ, NJ Wealth

संबंधितपोस्ट

मोरेपेन को ₹825 करोड़ का वैश्विक सौदा प्राप्त हुआ, उच्च-विकास CDMO सेगमेंट में विस्तार

मोरेपेन को ₹825 करोड़ का वैश्विक सौदा प्राप्त हुआ, उच्च-विकास CDMO सेगमेंट में विस्तार

March 3, 2026
विजय डेयरी ने SGCCI फ़ूड एंड बेवरेज एग्ज़िबिशन 2026 में प्योरिटी और इनोवेशन दिखाया; B2B और B2C से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला

विजय डेयरी ने SGCCI फ़ूड एंड बेवरेज एग्ज़िबिशन 2026 में प्योरिटी और इनोवेशन दिखाया; B2B और B2C से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला

February 4, 2026

वक़्त बदल चुका है, अब महिलाएं सिर्फ़ आपातकाल के लिए गुल्लक नहीं भर रहीं,  बल्कि भविष्य की तरक्की के लिए निवेश कर रही हैं। म्यूचुअल फंड्स की दुनिया में कदम रख, निवेश के ज़रिए वे बना रही हैं एक मज़बूत भविष्य। निवेश के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रियता बढ़ रही है। AMFI की रिपोर्ट बताती है कि आज देशभर में हर चौथे निवेशक के रूप में महिला निवेश का हिस्सा बन चुकी हैं (25.1%), और कुल व्यक्तिगत निवेश में उनकी भागीदारी एक तिहाई (AUM में 33.2%) से भी ज़्यादा है। PhonePe Wealth की रिपोर्ट यह दिखाती है कि महिलाएं अब सिर्फ़ निवेश कर नहीं रहीं, बल्कि लीड भी कर रही हैं। SIP लेन-देन में उनका योगदान 22% अधिक है, जबकि एकमुश्त निवेश में यह बढ़त 45% तक पहुंच गई है। (Source – AMFI, CNBC).

ये आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं की सोच अब बदल रही है। अब महिलाएं सिर्फ़ मुश्किल वक्त के लिए नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आर्थिक आज़ादी और विकास के लिए निवेश कर रही हैं। लंबे समय के निवेश में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं, AMFI के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। यह बदलाव सराहनीय है, लेकिन यह तो सिर्फ़ शुरुआत है। अभी इस दिशा में और जागरूकता और प्रोत्साहन की ज़रूरत है। आंकड़े दर्शाते हैँ कि महिलाएं वित्तीय जागरूकता की दिशा में धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैँ, हालांकि, आज भी कई महिलाएं अपने आर्थिक फैसलों के लिए परिवार या जीवनसाथी पर निर्भर हैं। ऐसे में म्यूचुअल फंड में SIP और लंपसम के ज़रिए निवेश उनके लिए आत्मनिर्भर बनने का एक शानदार रास्ता हो सकता है — जानिए क्यों।

धैर्य:-

दीर्घकालिक निवेश में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है ‘धैर्य’, और यह गुण महिलाओं में अधिक पाया गया है। Dittrich और Leipold की एक स्टडी के अनुसार, महिलाएं पुरुषों की तुलना में अधिक धैर्यशील होती हैं। यही बात AMFI की रिपोर्ट भी दर्शाती है, जहां 21.3% महिला निवेशक लंबे समय तक अपने निवेश में बनी रहती हैं, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 19.9% है। यही संयम और स्थिरता उन्हें आर्थिक रूप से और मजबूत बनाते हैं।

जरुरत के आधार पर वित्तीय योजना:-

घरेलू जिम्मेदारियों के अनुभव ने महिलाओं को एक परिपक्व निवेश दृष्टिकोण दिया है। वे अपने वित्तीय फैसलों को परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार ढालती हैं। महिलाएं निवेश को केवल मुनाफे का जरिया नहीं, बल्कि परिवार की ज़रूरतों से जोड़कर देखती हैं। चाहे बच्चों की शिक्षा हो या भविष्य के लिए सुरक्षित फंड तैयार करना — उनका हर निवेश एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ जुड़ा होता है, जो उन्हें अनावश्यक जोखिम से दूर रखता है।

अनुशासन:-

निवेश में महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत है अनुशासन। निवेश को लेकर महिलाएं आमतौर पर अधिक अनुशासित रुख अपनाती हैं। जहां पुरुषों का रुझान ट्रेडिंग और जोखिम वाले विकल्पों की ओर होता है, वहीं महिलाएं SIP जैसे स्थिर और लंबी अवधि के विकल्पों को प्राथमिकता देती हैं। बाजार उतार-चढ़ाव में भी वे अपनी योजना पर टिके रहना बेहतर समझती हैं, जिससे भावनात्मक फैसलों से बचा जा सकता है और वित्तीय स्थिरता हासिल होती है।

जब महिलाएं निवेश की धारा में आगे बढ़ रही हैं, तो म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में भी क्रांतिकारी बदलाव की संभावना तेज़ हो गई है। देश की 146 करोड़ से अधिक आबादी में से सिर्फ़ 5.42 करोड़ लोग ही निवेशक हैं, यह आंकड़ा बताता है कि म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में अब भी अपार संभावनाएं छिपी हैं (Source – AMFI & Worldometer)। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री अभी भी अपने शुरुआती दौर में है, जहां न केवल निवेश की मात्रा, बल्कि निवेशकों की विविधता, सोच और मकसद के लिहाज़ से भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं। निवेश के क्षेत्र में महिलाएं एक ऐसा दृष्टिकोण लेकर आती हैं जो सोच-समझकर लिए गए, धैर्यपूर्ण और अनुशासित फैसलों पर आधारित होता है। जैसे-जैसे समाज में सोच बदल रही है और वित्तीय शिक्षा का दायरा बढ़ रहा है, यह तय है कि म्यूचुअल फंड सेक्टर में अगली लहर महिलाओं की होगी, चाहे वे शहरों में हों या गांवों में।


Disclaimer: Mutual Fund investments बाजार जोखिमों के अधीन हैं। सभी स्कीम संबंधित दस्तावेज ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Tags: Misbah Baxamusamutual fundsNJ WealthSIPsstocks
Previous Post

ध्यानगुरु रघुनाथ येमूल गुरुजी की दृष्टि से आषाढ़ की यात्राएँ : भक्ति, ऊर्जा और पर्यावरण का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक समन्वय

Next Post

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग – 4) – ठाकुर दलीप सिंघ जी

AT हिंदी डेस्क

AT हिंदी डेस्क

Related Posts

मोरेपेन को ₹825 करोड़ का वैश्विक सौदा प्राप्त हुआ, उच्च-विकास CDMO सेगमेंट में विस्तार
बिज़नेस

मोरेपेन को ₹825 करोड़ का वैश्विक सौदा प्राप्त हुआ, उच्च-विकास CDMO सेगमेंट में विस्तार

by AT हिंदी डेस्क
March 3, 2026
विजय डेयरी ने SGCCI फ़ूड एंड बेवरेज एग्ज़िबिशन 2026 में प्योरिटी और इनोवेशन दिखाया; B2B और B2C से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला
बिज़नेस

विजय डेयरी ने SGCCI फ़ूड एंड बेवरेज एग्ज़िबिशन 2026 में प्योरिटी और इनोवेशन दिखाया; B2B और B2C से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला

by AT हिंदी डेस्क
February 4, 2026
वहातु कमीशन और सर्ज प्राइसिंग वाले पारंपरिक राइड-हेलिंग ऐप्स से अलग, Wahatu लेकर आया ज़ीरो-कमीशन, ड्राइवर-फर्स्ट और किफ़ायती ट्रैवल प्लेटफॉर्म
बिज़नेस

वहातु कमीशन और सर्ज प्राइसिंग वाले पारंपरिक राइड-हेलिंग ऐप्स से अलग, Wahatu लेकर आया ज़ीरो-कमीशन, ड्राइवर-फर्स्ट और किफ़ायती ट्रैवल प्लेटफॉर्म

by AT हिंदी डेस्क
January 13, 2026
Isha Narang is giving brands a new identity through digital marketing.
बिज़नेस

डिजिटल मार्केटिंग के ज़रिए ब्रांड्स को नई पहचान दिला रहीं ईशा नरांग

by AT हिंदी डेस्क
January 10, 2026
GreatWhite Electrical द्वारा अडाजन में मेगा इलेक्ट्रिशियन कॉन्ट्रैक्टर मीट का आयोजन
बिज़नेस

GreatWhite Electrical द्वारा अडाजन में मेगा इलेक्ट्रिशियन कॉन्ट्रैक्टर मीट का आयोजन

by AT हिंदी डेस्क
December 25, 2025
45 दिनों में कर्ज़ मुक्ति: वह चुनौती जो आपकी पूरी कहानी बदल देगी
बिज़नेस

45 दिनों में कर्ज़ मुक्ति: वह चुनौती जो आपकी पूरी कहानी बदल देगी

by AT हिंदी डेस्क
December 24, 2025
Next Post
यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग – 4) – ठाकुर दलीप सिंघ जी

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग – 4) - ठाकुर दलीप सिंघ जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवीनतम समाचार एवं लेख

सूरत के प्रसिद्ध प्रमुख निसान शोरूम में ऑल-न्यू निसान ग्रेवाईट का भव्य लोंचिंग किया गया

सूरत के प्रसिद्ध प्रमुख निसान शोरूम में ऑल-न्यू निसान ग्रेवाईट का भव्य लोंचिंग किया गया

3 days ago
मोरेपेन को ₹825 करोड़ का वैश्विक सौदा प्राप्त हुआ, उच्च-विकास CDMO सेगमेंट में विस्तार

मोरेपेन को ₹825 करोड़ का वैश्विक सौदा प्राप्त हुआ, उच्च-विकास CDMO सेगमेंट में विस्तार

6 days ago
“कोई भूखा न सोए” — पवन गोयल का दिल्ली में 250 अटल फूड कैंटीन का संकल्प

“कोई भूखा न सोए” — पवन गोयल का दिल्ली में 250 अटल फूड कैंटीन का संकल्प

1 week ago
आईएचसी ने ‘भाषा’ का शुभारंभ किया – अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भारत की भाषाई विविधता को समर्पित एक विशेष खंड

आईएचसी ने ‘भाषा’ का शुभारंभ किया – अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भारत की भाषाई विविधता को समर्पित एक विशेष खंड

2 weeks ago
दिल्ली फ्लैश मॉब के माध्यम से NSDL ने SEBI Check जागरूकता अभियान को दी नई रचनात्मक दिशा

दिल्ली फ्लैश मॉब के माध्यम से NSDL ने SEBI Check जागरूकता अभियान को दी नई रचनात्मक दिशा

2 weeks ago
वैलेंटाइन डे विशेष: प्रेम में धोखा टालना है तो भावनाओं पर नहीं, सबूतों पर भरोसा करें – डिटेक्टिव  प्रिया काकडे की सलाह

वैलेंटाइन डे विशेष: प्रेम में धोखा टालना है तो भावनाओं पर नहीं, सबूतों पर भरोसा करें – डिटेक्टिव  प्रिया काकडे की सलाह

2 weeks ago

आपका स्वागत है “अभ्युदय टाइम्स हिंदी” पर! हम यहाँ आपको ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार, विशेष रुचिकर्म लेख, साक्षात्कार, और रोचक जानकारियाँ प्रस्तुत करते हैं।

हमारा लक्ष्य है पाठकों को सबसे अच्छी और सटीक जानकारी प्रदान करना ताकि वे समाज, राजनीति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, मनोरंजन और अन्य क्षेत्रों में अपडेट रह सकें।

हम गर्व से कहते हैं कि हमारी टीम में उच्च-क्षमता और अनुभवी पत्रकार हैं, जो नैतिकता, सत्यनिष्ठा और पेशेवरिता के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हम सभी परिवर्तनों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने पाठकों को एक सुरक्षित, जानकारीपूर्ण और उत्तरदायी माध्यम के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करते हैं।

Category

  • ऑटोमोबाइल्स
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रैवल
  • दुनिया
  • धर्म
  • फ़ूड
  • फैशन
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राष्ट्रिय
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा
  • हेल्थ & ब्यूटी

Follow Us

Recent Posts

  • सूरत के प्रसिद्ध प्रमुख निसान शोरूम में ऑल-न्यू निसान ग्रेवाईट का भव्य लोंचिंग किया गया March 6, 2026
  • मोरेपेन को ₹825 करोड़ का वैश्विक सौदा प्राप्त हुआ, उच्च-विकास CDMO सेगमेंट में विस्तार March 3, 2026
  • “कोई भूखा न सोए” — पवन गोयल का दिल्ली में 250 अटल फूड कैंटीन का संकल्प February 27, 2026
  • हमारे बारे में
  • गोपनीयता नीति
  • संपर्क करें
  • गूगल न्यूज़
  • English News

Copyright © 2023, Abhyuday Times Hindi - Designed & Developed by Brand Maker RD.

No Result
View All Result
  • Home
  • भारत
    • राष्ट्रिय
    • क्षेत्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • ऑटोमोबाइल्स
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • राजनीति
  • धर्म
  • लाइफस्टाइल
    • ट्रैवल
    • फैशन
    • फ़ूड
    • हेल्थ & ब्यूटी
  • अन्य
    • कृषि
    • दुनिया

Copyright © 2023, Abhyuday Times Hindi - Designed & Developed by Brand Maker RD.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In